ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज का वार्षिक बैठक मल्हार में संपन्न

ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज का वार्षिक बैठक मल्हार में संपन्न

 

 

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।  ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज का वार्षिक बैठक तुमेश यादव राज प्रमुख की अध्यक्षता में 17.02.2023 को रात्रि में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम आराध्य देव भगवान श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारियों के सम्मान पश्चात सामाजिक विचार हेतु सामाजिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया।समाज की एकता और अखंडता पर बल दिया गया है।शिक्षा पर विशेष बल देने के साथ समाज मे युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई।कोषाध्यक्ष संतोष यादव द्वारा आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई।
पदाधिकारियों की समय सीमा पूर्ण होने पश्चात राज अंतर्गत आने वाले सभी 27 ग्राम के पंच का नाम आमंत्रित किया गया।उपस्तिथ राज पंचों द्वारा विधिवत नवीन पदाधिकारियो का चयन किया गया।चयन पश्चात राज प्रमुख की अनुमति से राज के सचिव द्वारा नवीन पदाधिकारियो के नाम का वाचन किया गया।नवीन पदाधिकारी में अध्यक्ष भरत यादव (मंगला),देवान गंगा प्रसाद यादव (चिल्हाटी),उपाध्यक्ष जगत यादव (बरतोरी),उपाध्यक्ष देवचरण यादव (डोमगांव),सचिव रमेश यादव (जलसों),कोषाध्यक्ष लकेश यादव (कोसीर),प्रवक्ता ह्रदय यादव (बरतोरी),सहसचिव श्यामलाल यादव (रहटाटोर),सहसचिव रामधुनी यादव (बरतोरी) का चयन किया गया।
नवीन पदाधिकारियो का स्वागत पगड़ी,गुलाल और हार से किया गया एवं नवीन दायित्व पर अतिथियों द्वारा शुभकामना दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!