महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले में लगाई गई पुलिस की चाक चौबन्ध व्यवस्था

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले में लगाई गई पुलिस की चाक चौबन्ध व्यवस्था

 

मन्दिरो में प्रातः 03.00 बजे से लगाई गयी है पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया गया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 04 उप पुलिस अधीक्षक, 01 रक्षित निरीक्षक, 10 निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक, 29 सहायक उप निरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक एवं 78 आरक्षक/ महिला आरक्षकों कुल 183 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सतत पेट्रोलिंग हेतु 13 पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई है।

 

जांजगीर चांपा।  महाशिवरात्रि का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर जिसमें मुख्य रूप से लक्ष्मणेश्वर मंदिर खरोद कलेश्वर नाथ मंदिर पीथमपुर, लिंगेश्वर मंदिर नवागढ़, परसाहीनाला (अकलतरा ) एवं ग्राम बरगढ़ बम्हनीडीह शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है। शिव मंदिरों में प्रातः से ही दर्शनार्थियों द्वारा दर्शन एवं जलाभिषेक किया जाता है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसे ध्यान में रखते हुये सुबह 03 बजे से जिले के मुख्य मन्दिरो में पुलिस व्यवस्था लगाई गई है जिनके द्वारा असमाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले में 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 04 उप पुलिस अधीक्षक, 01 रक्षित निरीक्षक, 10 निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक, 29 सहायक उप निरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक एवं 78 आरक्षक/ महिला आरक्षकों कुल 183 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 13 पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई है जो लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात पुलिस के जवानों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!