श्रद्धालुओं की भीड का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

श्रद्धालुओं की भीड का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
महिला आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 12/2023 धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत की गई कार्यवाही
महिला आरोपी रिंकी बंसोड उम्र 34 वर्ष निवासी चिरमिरी वार्ड क्रमांक 01 पोडी को भेजा गया न्यायिक रिमांड में

 

जांजगीर चांपा।   पंचमी मेला पर्व पर पिथमपुर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड का फयदा उठाकर महिला आरोपी रिंकी बंसोड़ श्रद्धालुओं के पहने सोने के माला आभूषण को चोरी कर रही थी जिसे ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा चोरी किये हुये सोने के आभूषण के साथ पकड़कर उसके कब्जे से चोरी किये हुये सोने के जेवरात जुमला कीमती 17000/रू को बरामद कर आरोपी महिला आरोपी रिंकी बंसोड उम्र 34 वर्ष निवासी चिरमिरी वार्ड क्रमांक 01 पोडी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 12/2023 धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुऐ न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट , सउनि लंबोदर सिंह , प्र0आर0 मोहन साहू, मुकेश यादव, नर सिंह बर्मन आर. दिलीप सिंह, मनीष राजपुत, बालमिकी राठौर, सुनील सूर्यवंशी, आकाश कालोसिया, जयप्रकाश टण्डन एवं म.आर. जयंती लहरे का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!