भाजपा ग्रामीण मण्डल अकलतरा के अध्यक्ष बने पवन यादव

भाजपा ग्रामीण मण्डल अकलतरा के अध्यक्ष बने
पवन यादव

संवाददाता:- सुबोध थवाईत

 

 

अकलतरा।भाजपा ग्रामीण मंडल अकलतरा के ग्राम कटनई में मंडल चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश शुक्ला आनंद प्रकाश मिरी ,महादेव नेताम श्रीमती प्रभा सिंह , नवीनता कंवर,गोमती कंवर,पूर्णिमा कश्यप,पंकजनी धीवर एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष चुनाव की घोषणा बंद लिफाफा खोलकर किया गया जिसमें उपस्थित कार्यकर्ता गण तालियां बजाकर बंद लिफाफे में नाम पवन यादव घोषणा होते ही हर्ष व्यक्त किया गया।सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। मंडल चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा राग द्वेष से रहित होकर संगठन एवं मंडल को मजबूत बनाने का आग्रह किया गया ।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पवन यादव ने सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ के सहयोग से पार्टी मजबूत करने की बात कही।इस अवसर पर महेश शुक्ला बलराम सिंह ,प्रमोद सिंह, देव सिंह अघरिया, छोटे लाल पटेल, विनोद निर्मलकर,पंचराम पटेल सुखनंदन सिंह, विष्णु कंवर, राजकुमार निर्मलकर, जितेंद्र सिंह कौशिक ,पुष्पेंद्र कुमार थवाईत ,लव मिरी,लुकेश साहू, विजय महाराज, अशोक कैवत्य ,भरत साहू,रामायण कश्यप,कैलाश निर्मलकर ,फिरोज कश्यप,शांति लाल साहू,शिव प्रसाद यादव, योगेशधर दिवान,रेशम प्रदान,रोहित साहू, राधेश्याम साहू,सनत कश्यप दिनेश यादव एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!