सुशासन तिहार : संभाग आयुक्त ने किया ग्राम पंचायत अमरताल में शिविर का निरीक्षण

सुशासन तिहार : संभाग आयुक्त ने किया ग्राम पंचायत अमरताल में शिविर का निरीक्षण

 

जांजगीर-चांपा 10 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार के तहत 11 अप्रैल तक जिले के सभी नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में समाधान पेटी स्थापित की गई है, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन डाल सकते हैं। संभागायुक्त बिलासपुर श्री महादेव कावरे ने ग्राम पंचायत अमरताल में शिविर का निरीक्षण किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
संभागायुक्त श्री कावरे ने ग्राम पंचायत अमरताल में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली एवं विभागवार पृथक कर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से चर्चा कर मांगों और समस्याओं की जानकारी ली एवं अधिक से अधिक लोगों को आवेदन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सुशासन तिहार को सफल बनाने हेतु समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को आवेदन देने के लिए किसी प्रकार का दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जाए एवं आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इसके साथ ही अधिक से अधिक मुनादी एवं प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!