
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की आशंका
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि दस से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. कर्नाटक के शिवमोगा जिले के मंजूनाथ की पहलगाम हमले में मौत हो गई है, जो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए यहां पहुंचे थे. मंजूनाथ अपनी पत्नी पल्लवी और अपने छोटे बेटे के साथ घाटी घूमने गए थे.
पल्लवी ने हमले के खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया, ‘हम तीन लोग- मैं, मेरे पति और हमारा बेटा कश्मीर गए थे. मुझे लगता है कि हमला दोपहर 1.30 बजे के आसपास हुआ. हम पहलगाम में थे. वह मेरी आंखों के सामने मौके पर ही मर गए.’ पल्लवी ने कहा कि यह अभी भी एक बुरे सपने जैसा लगता है.’ पल्लवी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद स्थानीय नागरिक उनकी मदद के लिए आगे आए और तीन स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई।







