
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कौशल परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया चैतन्य कॉलेज
पामगढ 11 जुलाई 2025,
चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय, पामगढ़ को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा विभिन्न शासकीय के लिए आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। चैतन्य महाविद्यालय को यह गौरवपूर्व उपलब्धि महाविद्यालय को नैक द्वारा ग्रेड – ए प्रदान किए जाने के बाद प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर लैब होने के परिणामस्वरुप मिली है। महाविद्यालय शासकीय पदों के लिए होने वाले कौशल परीक्षाओं के लिए केंद्र बनने वाला जांजगीर जिले का पहला महाविद्यालय बन गया है। इस तारतम्य में आगामी 12 एवं 13 जुलाई को आयोजित होने वाली शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा के लिए परीक्षा आयोजित को जाएगी । परीक्षा का समय प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगी। महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर संस्था के संचालक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय परिवार इस उपलब्धि को संस्थान की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानता है। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को कौशल परीक्षाओं के लिए दूरस्थ स्थानों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी. के. गुप्ता ने इस अवसर पर समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था की सतत प्रगति का प्रमाण है तथा भविष्य में और भी नवाचारों के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।







