चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय के रासेयो इकाई द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम किया गया आयोजन

चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय के रासेयो इकाई द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम किया गया आयोजन

 

पामगढ 08 अगस्त 2025,

चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा बुधवार को गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु – शिष्य संबंध की महिमा,उसके महत्व, मान – सम्मान, परंपरा, संस्कृति आदि के संबंध मे परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के संचालक वीरेंद्र तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.व्ही.के. गुप्ता, आईक्यूएसी समन्वयक विवेक जोगलेकर, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती शुभदा जोगलेकर, डॉ.वीणापाणी दुबे एवं श्री अशोक सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य महोदय डॉ.व्ही.के. गुप्ता ने कहा कि गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा मान गया है गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। महाविद्यालय के संचालक श्री तिवारी ने कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा हमारे भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही चली आ रही है गुरु के बिना ज्ञान, मोक्ष, सुख और सही मार्ग का ज्ञान प्राप्त नहीं होता। आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक विवेक जोगलेकर ने कहा कि गुरु दीपक की तरह होते हैं वह स्वयं जलकर औरों को प्रकाश देते हैं वह ज्ञान के अंधकार को दूर करते हैं। गुरु ज्ञान की वह खान होते हैं जिसका कोई अंत नहीं है। डॉ. वीणापाणि दुबे ने कहा कि गुरु श्रीफल की तरह होते हैं जो बाहर से कठोर तो होते हैं लेकिन अंदर से उतने ही नरम होते हैं गुरु सदैव अपने शिष्य के हित के बारे में ही सोचते हैं। श्रीमती शुभदा जोगलेकर ने कहा कि गुरु का सानिध्य सबसे बड़ा वरदान है उनके आशीर्वाद से ही सच्चा ज्ञान मिलता है और जीवन सफल होता है। रासेयो.कार्यक्रम अधिकारी संजय बघेल ने कहा कि गुरु और शिष्य के बीच एक विशेष संबंध होता है जो ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देता है। अशोक सिंह यादव ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। और इसका महत्व आज भी उतना ही है जितना पहले था। नन्द डडसेना ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के चरित्र निर्माण और उसके व्यक्तित्व के विकास में गुरु का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक ऋषभदेव पाण्डेय ने किया और अतिथियों धन्यवाद और आभार प्रदर्शन रासेयो स्वयं सेवक रानी जांगड़े ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!