सांसद खेल महोत्सव 2025 : विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता पामगढ़ में संपन्न

सांसद खेल महोत्सव 2025 : विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता पामगढ़ में संपन्न

 

दिनांक: 31 अक्टूबर 2025, पामगढ़,

पामगढ़ विकासखंड में दिनांक 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं। दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कुल आठ खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिनमें चार व्यक्तिगत एवं चार समूह खेल शामिल थे।
व्यक्तिगत खेलों में —
1. 100 मीटर दौड़
2. लंबी कूद3. गिल्ली-डंडा4. गेड़ी दौड़
वहीं समूह खेलों में —
1. खो-2. रस्साकस्सी3. वॉलीबॉल4. कबड्डी
का रोमांचक आयोजन किया गया।

विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों के जोश और अनुशासन ने खेल महोत्सव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, खेल अधिकारीगण एवं आयोजन समिति का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम हैं और युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा मिलती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिब्य जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू जनपद सदस्यगण राजू राय,रामगिलास खूंटे,जय साहू अग्निशिह,सन्नी यादव , राहुल सिंह, संजू कौशिक, दीनदयाल साहू ,पुसकर दिनकर सी ई ओ मणिसंकर कौशिक सहित कर्मचारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!