जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर ससहा में विशेष ग्राम सभा संपन्न

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर ससहा में विशेष ग्राम सभा संपन्न

 

पामगढ़।  ग्राम पंचायत ससहा जनपद पंचायत पामगढ़ में जिला जांजगीर चाम्पा में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर श्रीमती कुसुम साहू सरपंच की अध्यक्षता में जनजातीय स्वंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया उनके वीर गाथाओं को याद करके उन्हें नमन किया गया ग्राम पंचायत के कृषकों जिनका खरीफ वर्ष 2025-26 में धान विक्रय हेतु पंजीकृत किसान जिनका एकीकॄत एवं एग्रिस्टैक में मेल नही है कि सूची का पठन किया गया रबी मौसम में कृषकों को उन्नत किस्मो के बीज उपलब्ध कराए जाने उर्वरक की उपलब्धता समितियों के माध्यम से कराए जाने कम पानी मे फसलों के परिवर्तन कार्यक्रम रबी फसलों के फसल बीमा कराए जाने पर विशेष चर्चा कर जानकारी ग्रामीणों को दिया गया ग्राम सभा का संचालन श्री लखेश्वर यादव सचिव द्वारा किया गया इस अवसर पर कुसुम साहू सरपंच जय कुमार साहू सभापति जनपद पंचायत पामगढ़ लखेश्वर यादव सचिव पूजा सूर्यवंशी तकनीकी सहायक प्रेमचंद साहू रोजगार सहायक उत्तरा साहू गजेंद्र साहू पंच अजित श्रीवास राजेश साहू आकाश साहू अगरदास मानिकपूरी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!