विकासखंड अकलतरा में आजीविका ऋण मेला व रोजगार मेले का हुआ आयोजन

विकासखंड अकलतरा में आजीविका ऋण मेला व रोजगार मेले का हुआ आयोजन

आजीविका ऋण मेले में 15.48 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत

रोजगार मेले में कुल 22 युवाओ का हुआ चयन

जनपद पंचायत अकलतरा में मिले स्वरोजगार और रोजगार सहित लोन के अवसर

 

 

जांजगीर-चांपा 17 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देष के परिपालन में जिले में आजीविका सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में ठोस पहल करते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देषन में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अकलतरा में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों और युवाओं, ग्रामीणों स्व सहायता समूह की महिलाओं को लाभान्वित किया गया। आजीविका ऋण मेला में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 408 ऋण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनके माध्यम से 15 करोड़ 48 लाख रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई है।
जनपद पंचायत अकलतरा के कृशि उपज मण्डी में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत आयोजित आजीविका ऋण मेला के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों एवं पात्र हितग्राहियों को बैंक ऋण से जोड़ते हुए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत कुल 228 प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए 803.38 लाख रुपये की ऋण राशि प्रदान की गई। वहीं, अन्य योजनाओं के अंतर्गत 180 प्रकरणों में 745 लाख रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई। ऋण मेला के दौरान हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति आदेश की प्रतियाँ वितरित की गईं, जिससे वे अपना व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी सुनाया गया।
इस दौरान प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत समाधान शिविर, रोजगार मेला, आजीविका ऋण मेला अन्तर्गत नियोक्ता कंपनी द्वारा नियुक्ति पत्र, बैंक द्वारा चेक और बिहान योजना द्वारा आजीविका गतिविधि संचालन/प्रोत्साहन हेतु राशि स्वीकृति पत्र और लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र का विस्तरण किया गया। षिविर में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप स्वरोजगार, रोजगार एवं आवास के क्षेत्र में योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। आवास हितग्राहियों समूह की दीदियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इसके साथ ही जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजि क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदो पर भर्ती की कार्यवाही भी की जा रही है। मेले में औद्योगिक पदों हेतु बी.ई./बी.टेक./आईटीआई तथा अन्य पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है। आज आयोजित रोजगार मेला में 39 युवाओं ने पंजीयन कराया था। जिसमें 10 सिक्यूरिटी गार्ड, 4 सेल्स ऑफिसर व 8 वेदांता स्किल ट्रेनिंग के लिए कुल 22 युवाओं का चयन किया गया है। सभी चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री महादेव नेताम, श्री पवन यादव, पूर्णिमा कश्यप प्रभा सिंह, पंकजनी धीमर, रोजगार अधिकारी, अंत्यवसाय शुक्ला जी, मत्स्य, रेशम, आरसेटी, एलडीएम कार्यालय, उद्यानिकी खदी ग्रामउधोग, पशुपालन के अधिकरी सहित जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

26 दिसम्बर को जनपद पंचायत बलौदा में होगा लोन मेला एवं रोजगार मेला

26 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत बलौदा के समरसता भवन, ग्राम पंचायत जावलपुर में, 07 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत पामगढ़ के सद्भावना भवन, पामगढ़ में 16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के शासकीय हाई स्कूल भवन, ग्राम पंचायत कपिस्दा, बम्हनीडीह में एवं 28 जनवरी 2026 जनपद पंचायत नवागढ़ को स्कूल संगठन भवन, ग्राम पंचायत खैरताल (जी.एल.डी.), स्कूल केरा रोड, नवागढ़ में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!