बस्तर पंडुम आदिवासियों की लोक कला संस्कृति को सहेजने का अभिनव पहल, व्याख्याता दामेसाय बघेल

बस्तर पंडुम आदिवासियों की लोक कला संस्कृति को सहेजने का अभिनव पहल, व्याख्याता दामेसाय बघेल

 

पखांजूर 17 जनवरी 2026,

छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णु देव साय के पहल पर बस्तर पंडुम (पर्व) विकास खंड पर, जिला स्तर पर और संभाग स्तर पर आदिवासियों की लोक परम्परा , ख़ान पान, वेष भूषा, संस्कृति, पूजा पद्धति, जनजातीय गीत, नृत्य ,नाट्य ,माटीकला ,पेय पदार्थ, व्यंजन आदि मांझी,गायता, पटेल की उपस्थिति में ग्राम परतापुर में 12 विधाओं का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विलुप्त होने वाले संस्कृति, परम्परा को संरक्षण एवं संवर्धन लिए यह आयोजन किया गया। दामेसाय बघेल व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल अनुपपुर पी व्ही 127 ने विकास खंड स्तर पर जनजातीय आंचलिक साहित्य का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी के रूप में स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, एवं 10000 दस हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। बस्तर पंडुम में प्रथम स्थान आने पर मख्य कार्यपालन अधिकारी कोयलीबेड़ा विजय नाग, राज्य पाल पुरस्कृत कृष्ण पाल राणा,सोपसिंह नेताम, सोमारू राम गावड़े, गढ़ अध्यक्ष खगेन्द्र नरवास, चन्द्र कुमारी नाग,गणेशवरी राणा,भुवनवती बघेल, भुनेश्वरी बैद्य, हेमलता बघेल,प्रितम साहू, देव कुमार शील, हेमन्त कुमार बैद्य, ईश्वर नाग संस्था के शिक्षक धन सिंह बघेल,मंजू नाग प्रियंका कौर,अविनाश सरकार,योगेन्द्र मरकाम, राकेश अमिला, रेखा चन्वंशी, मौसमी गाइन और संस्था के छात्र छात्राओं आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!