डीपीएस स्कूल जांजगीर के विद्यार्थियों ने किया पुलिस कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

डीपीएस स्कूल जांजगीर के विद्यार्थियों ने किया पुलिस कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

 

जांजगीर-चंपा 6 फरवरी 2026,

अतिरिक्त पुलिस उमेश कुमार कश्यप नेअपने अनुभव साझा करते हुए आईएएस एवं आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं की तैयारी कैसे करें, इस संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

डीपीएस स्कूल जांजगीर के छात्र– छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत पुलिस कार्यालय जांजगीर का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए आईएएस एवं आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं की तैयारी कैसे करें, इस संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने भी जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं प्रेरक उत्तर दिया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ी तथा उन्हें भविष्य के लिए नई दिशा एवं प्रेरणा प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!