किसान हुआ 2.50 लाख रुपए लूट का शिकार, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 

किसान हुआ 2.50 लाख रुपए लूट का शिकार, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

 

 

पामगढ़ | जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत
नगर पंचायत राहौद में आज दोपहर एक किसान से ₹2.50
लाख की सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है।
धान बिक्री की राशि निकालकर घर लौट रहे किसान को
पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने
निशाना बनाते हुए पैसे लूट लिए और मौके से फरार हो
गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पीड़ित किसान ने तत्काल राहौद पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पल्सर सवार दोनों संदिग्ध युवकों की फुटेज सामने आई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सभी प्रमुख मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि बरामद कर ली जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!