शराब पीने के लिए पैसा मांग कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही

शराब पीने के लिए पैसा मांग कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही

 

 

नवागढ़ 16 फरवरी 2026,

आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 115 (2),351 (3),119(1), 127 (2) BNS, के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी उत्तर साहू उम्र 38 वर्ष निवासी कोड़ाभाट थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

ओम प्रकाश कश्यप निवासी अवरीद के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 10.02.2026 को रात्रि करीबन 9/30 बजे जांजगीर से अपने घर जा रहा था तभी अवरीद के पास पहुंचा था उसी समय आरोपी उत्तर साहू के द्वारा उसे रास्ता में रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांग कर रहा था जिसे मना करने पर गलौज गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुई हाथ में पहने कटीलेदार चूड़ा से मारपीट किया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 50/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देशन पर थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुवे आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!