
होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए ड्रोन से की जाएगी विशेष निगरानी
जापानी तकनीकी वाले 03 ड्रोन से संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी
जिला पुलिस जांजगीर – चांपा द्वारा होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में ड्रोन तकनीक के माध्यम से विशेष निगरानी की जाएगी। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
ड्रोन के माध्यम से —
प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।
संकीर्ण गलियों एवं ऐसे क्षेत्रों में निगरानी की जाएगी जहाँ पुलिस बल की सीधी पहुंच कठिन है।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु हवाई मॉनिटरिंग की जाएगी।
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में 03 अलग-अलग स्थानों से ड्रोन उड़ाकर सतत निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।







