हत्या करने की नियत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

हत्या करने की नियत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

 

आरोपी के विरूध्द धारा 296, 351 (3), 109 (1) BNS तहत की गई कार्यवाही

आरोपी कीर्तन पटेल द्वारा आहत सुखराम पटेल के घर के पास आकर गाली गलौज करते जा रहा था जिसे मना करने पर आरोपी द्वारा आवेश मे आकर अपने घर गया और घर से छोटा टांगी लेकर आया और आहत को आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर हत्या करने के नियत से आहत सुखराम पटेल के सिर मे प्राणघातक हमला किया है उसके सिर मे गंभीर चोट आई जिसे ईलाज हेतु बीडीएम अस्पताल चांपा मे भर्ती किया गया है जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 90/26 धारा 296, 351(3),109 (1) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी कीर्तन पटेल की पतासाजी कर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया आरोपीे द्वारा अपना जूर्म स्वीकार करने व घटना में प्रयुक्त टांगी को घर से निकाल कर पेश करने पर जप्त किया गया तथा आरोपी कीर्तन पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुरदा थाना चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, आर. मुन्द्रिका दुबे, वीरेश सिंह, गौरीशंकर रॉय, खेमचरण राठौर, कैलाश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!