रामकुमार पटेल को मिली अहम जिम्मेदारी, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के बने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

रामकुमार पटेल को मिली अहम जिम्मेदारी, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के बने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ का क्यों पूर्व में शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री के पद का भी निर्वाह किया था

रामकुमार पटेल ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

जांजगीर-चांपा। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शैतानसिंह सोलंकी ने भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ का पद पर रामकुमार पटेल को नियुक्त किया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व दिया है उसे पर खरा उतरने में वे समर्पित होकर काम करेंगे और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
रामकुमार पटेल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को बड़ा दायित्व मिलने से उत्साह दिखाते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।
रामकुमार पटेल को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश संगठन, मित्रजनों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें से बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!