खोखरा जेल में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई, सभी बैरकों की हुई सघन तलाशी

खोखरा जेल में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई, सभी बैरकों की हुई सघन तलाशी

 

 

जांजगीर-चांपा। जिले के खोखरा स्थित जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम औचक निरीक्षण और छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने जेल परिसर के सभी बैरकों की सघन तलाशी ली तथा जेल की रसोई और अन्य स्थानों का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

इस संयुक्त छापामार कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से एडिशनल कलेक्टर, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी शामिल थे, वहीं पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में ASP उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सतरूपा तारम एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पुलिस की टीम मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों में जाकर तलाशी अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कैदियों के रहने और भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके अलावा जेल की रसोई, परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष में दो बार जेल का औचक निरीक्षण करने का प्रावधान है। इसी के तहत जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खोखरा जेल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!