
कक्षा 12 वीं की इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित एवं ड्राईग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा संपन्न
जांजगीर-चांपा 12 मार्च 2026/ जिले में संचालित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 हेतु आज कक्षा 12वीं विषय इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित एवं ड्राईग एंड पेंटिंग की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 4460 दर्ज परीक्षार्थियों में से 4377 उपस्थित और 83 अनुपस्थित रहे। जिसमें विकासखंड अकलतरा में 725 परीक्षार्थियों में से 715 उपस्थित, 10 अनुपस्थित, बलौदा विकासखंड में 653 परीक्षार्थियों में से 641 उपस्थित, 12 अनुपस्थित, बम्हनीडीह विकासखंड में 675 परीक्षार्थियों में से 665 उपस्थित, 10 अनुपस्थित, नवागढ़ विकासखंड में 1275 परीक्षार्थियों में से 1255 उपस्थित, 20 अनुपस्थित, पामगढ़ विकासखंड में 1132 दर्ज परीक्षार्थियों में से 1101 उपस्थित, 31 अनुपस्थित थे। परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।







