बड़े वाहनों में हेल्पर नहीं रखने से बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बड़े वाहनों में हेल्पर नहीं रखने से बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दो दिवस अभियान चलाकर 153 बड़े वाहनों जैसे ट्रेलर, हाइवा, ट्रक अन्य बड़े वाहनों को पकड़ा

NH 49 अकलतरा, जांजगीर एवं अन्य राजमार्ग बलौदा, मुलमुला क्षेत्र में पुलिस द्वारा कैंप लगाकर बड़े वाहनों में हेलफर नहीं रखने वाले वाहनों को पकड़ा

सभी वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले भर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में इस अभियान के तहत ट्रेलर, हाइवा, ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान यह पाया गया कि कई बड़े वाहन बिना हेल्पर के संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे वाहनों के चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

बड़े वाहनों में हेल्पर की अनुपस्थिति से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि हेल्पर वाहन को पीछे करते समय, संकरे मार्गों में वाहन निकालते समय तथा आपात स्थिति में चालक की सहायता करता है।

हेल्पर की मौजूदगी से सड़क पर अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। कई मामलों में यह देखा गया है कि बिना हेल्पर के बड़े वाहन चलाने से चालक को पर्याप्त दृश्य सहायता नहीं मिल पाती, जिससे दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती है।

जांजगीर पुलिस की अपील

पुलिस ने सभी वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की है कि वे बड़े वाहनों का संचालन करते समय नियमों का पालन करें तथा अनिवार्य रूप से हेल्पर रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुभाष चौबे यातयात शाखा जांजगीर, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!