कलेक्टर ने हनुमान धारा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चांपा का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने हनुमान धारा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चांपा का निरीक्षण किया

हनुमान धारा में साफ-सफाई एवं प्रस्तावित निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने कड़े निर्देश दिए

निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण – कलेक्टर

 

जांजगीर-चांपा 19 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज चांपा के हनुमान धारा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हनुमान धारा में साफ-सफाई पर नाराजगी व्यक्त किया एवं नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए तथा प्रस्तावित निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के कड़े निर्देश अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए चांपा क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु कुदरी बैराज से जलापूर्ति प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को प्रेषित करने कहा। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रामबांधा तालाब की साफ-सफाई, जलकुंभी हटाने एवं आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने चांपा नगर में स्वच्छता अभियान चलाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चांपा में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!