उदआईबान गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत की अंधाधुंध खोदाई, नियम-कायदे ताक पर, खनिज विभाग के अफसरों को कोई सरोकार नहीं,

उदआईबान गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत की अंधाधुंध खोदाई, नियम-कायदे ताक पर, खनिज विभाग के अफसरों को कोई सरोकार नहीं,

रिपोर्टर साधन यादव

 

 

PMGSY की सड़क को रौंद रहे रेत से भरे भारी वाहन, ग्रामीणों में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा…
पामगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ऊदैबान गांव की महानदी में चेन माउंटेन से रेत का उत्खनन किया जा रहा है. NGT के नियमों को दरकिनार कर चेन माउंटेन मशीन का उपयोग करके महानदी का सीना छलनी की जा रही है और प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस तरह अधिकारियों के संरक्षण के कारण रेत उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं और चेन माउंटेन से रेत उत्खनन बेखौफ तरीके से चल रहा है. खनिज विभाग के अफसर आंख मूंदे हैं और NGT के नियम-कायदे का मखौल उड़ रहा है. अब देखना होगा कि महानदी में चेन माउंटेन से रेत उत्खनन पर प्रशासन किस तरह से कार्रवाई करता है या संरक्षण का खेल ऐसे ही आगे भी जारी रहेगा ?

PMGSY की सड़क को रौंद रहे भारी वाहन
महानदी में रेत उत्खनन और परिवहन से PMGSY ( प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ) की सड़क को रेत से भरे हाइवा और ट्रैक्टर रौंद रहे हैं. ऐसे में कुछ ही महीनों में करोड़ों की सड़क बर्बाद हो जाएगी. भारी वाहन से PMGSY की सड़क खराब हो रही है. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. सड़क बर्बाद हो रही है, वहीं PMGSY के अफसर भी गहरी निद्रा में सोए हैं. दूसरी ओर, भारी वाहनों के धड़ल्ले चलने से हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है.

…ये है NGT का नियम
नदियों से रेत निकालने के लिए भारी मशीनों जैसे चैन माउंटेन, जेसीबी के उपयोग पर पूरी तरह रोक है. केवल मैनुअल (मजदूरों द्वारा) रेत निकालने की अनुमति होती है, ताकि नदी के इकोसिस्टम को नुकसान न पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!