
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 105 आवेदक पहुंचे जनदर्शन में
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम मुनुन्द निवासी श्रीमती प्रेम बाई राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम मौहाडीह निवासी श्रीमती प्रमिला कौशिक द्वारा इलाज हेतु स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत गर खोरसी निवासी श्रीधन गायग्वाल नक्शा दुरुस्ती करवाने, तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम कुरयारी निवासी सुनील कुमार द्वारा राशनकार्ड हेतु , अकलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम खोड़ निवासी जमुना प्रसाद पांडेय द्वारा राजस्व निकार्ड दुरुस्त करवाने संबंधी आवेदन सहित अन्य आवेदको द्वारा नामांतरण, राशन कार्ड, सीमाकंन संबंधी कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।







