राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुई शिक्षिका डॉ. ऋतंभरा कश्यप

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुई शिक्षिका डॉ. ऋतंभरा कश्यप

 

 

रायपुर में आयोजित भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र तथा देश का सबसे बड़ा नवाचारी शिक्षा समूह भारत छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों द्वारा निर्मित एवं संचालित स्व प्रेरित नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक संप्रवाह 2025-2026 में  ऋतंभरा शीशपाल कश्यप शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा, विकासखंड बलौदा ,जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विषयगत कार्य एवं नवाचार, पाठ्य सहगामी गतिविधियों की आवश्यकता ,देहदान एवं समाजसेवा , छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रयासों सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप नवाचारी गतिविधियां समूह द्वारा शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि A .K.शाश्वत उपसंचालक ( समग्र शिक्षा रायपुर ) डॉ. बी रघु उपसचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल और हिमांशु भारती (डी ई ओ) व रायपुर रहे।
ऋतंभरा शीशपाल कश्यप को यह सम्मान प्राप्त होने पर ब्लॉक के सभी शिक्षकों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!