जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा अंतर्गत प्रचार वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी


जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा अंतर्गत प्रचार वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

जांजगीर चांपा। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 24 जुलाई 2022 तक चलाया जा रहा है। आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इसके तहत लोगों में जन जागरूकता फैलाने शुरू किए गए प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा अंतर्गत 27 जून से 10 जुलाई तक दम्पत्ति सम्पर्क पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत प्रचार-प्रसार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिन के माध्यम से विकासखण्डों में किया गया है। साथ ही साथ सास बहू सम्मेलन के माध्यम से उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर परिवार कल्याण के साधनों के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार कल्याण की सेवाएं प्रदाय की जाएंगी। नसबंदी सेवा हेतु जिले में 04 स्वास्थ्य संस्थाओं, जिसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती, जैजैपुर एवं अकलतरा का चिन्हांकन किया गया है। कलेक्टर सिन्हा द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर विकासखण्ड हेतु रवाना किया गया। प्रचार-प्रसार वाहन द्वारा समस्त विकासखण्ड में चिन्हांकित ग्रामों में माईकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाने के दौरान कलेक्टर के साथ डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कु. विभा टोप्पो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. अभिषेक कौशिक, जिला सलाहकार, श्री प्रशान्त शर्मा, डी.टी.सी. एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!