जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया आयोजन कन्या भ्रुण हत्या की रोकथाम हेतु रथ का कराया गया भ्रमण

 

जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया आयोजन

कन्या भ्रुण हत्या की रोकथाम हेतु रथ का कराया गया भ्रमण

जांजगीर-चांपा 24 जनवरी 2023/ जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर में आज किया गया। जिसमें बालिकाओं की रैली का आयोजन किया गया तथा पूरे जिलें में कन्या भ्रुण हत्या की रोकथाम हेतु रथ का भ्रमण करवाया गया। रथ को हरी झंडी  मंजू सिंह सदस्य छ.ग. कर्मकार मंडल,  कुसुमलता साहू सदस्य जिला पंचायत जांजगीर, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़,  प्रशांत शर्मा, प्राचार्या द्वारा किया गया। बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उन्हें आयरन फोलिक ऐसिट गोली का वितरण किया गया। बालिकाओं हेतु मटका फोड़, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता एवं बालिका क्वीज का आयोजन किया गया। इसमें सभी उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा द्वारा दिनांक 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाये जाने का महत्व एवं बालिकाओं के शिक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।  मंजू सिंह द्वारा बालिकाओं के शिक्षा एवं दहेज के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के संबंध मेंं  अनुपमा सिंह कंवर, संरक्षण अधिकारी नवाबिहान जांजगीर द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा भी बालिकाओं के शिक्षा के महत्व के बारे में अपना-अपना उद्बोधन दिया गया । कार्यक्रम में  भगवानदास गढ़ेवाल अध्यक्ष नगरपालिका जांजगीर,  रामविलास राठौर सभापति नगरपालिका जांजगीर,  सूर्यकांत गुप्ता, जि.म.बा.वि.अधि. जांजगीर-चांपा,  विकास सिंह परियोजना अधिकारी जांजगीर, परियोजना जांजगीर (नवागढ़-2) के समस्त पर्यवेक्षक,  गजेन्द्र जायसवाल जि.बा.सं.अधि. जांजगीर एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में  विकास सिंह परियोजना अधिकारी जांजगीर द्वारा अभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!