
आरसमेटा में उमड़ा मरार पटेल समाज का सैलाब:
“त्रिवेणी संगम: नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, माता शाकंभरी की आराधना और युवक-युवती परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न”

जांजगीर-चांपा । लीलागर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आरसमेटा (चुआ डाबरी) में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित विशाल सामाजिक समागम ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। समाज की एकजुटता और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस त्रिवेणी संगम (लोकार्पण, महोत्सव एवं परिचय सम्मेलन) में जांजगीर चांपा, सक्ति, कोरबा, रायगढ़ जिले सहित अन्य जिलों के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु एकत्रित हुए।
नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण,कार्यक्रम का शुभारंभ नवनिर्मित मरार पटेल सामुदायिक भवन के विधिवत लोकार्पण के साथ हुआ। शाकंभरी महोत्सव माता शाकंभरी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई एवं स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और माता शाकंभरी की महिमा पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने रिबन काटकर भवन को समाज को समर्पित किया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि समाज की प्रगति और एकता का प्रतीक है, जहाँ आने वाले समय में शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन होगा।
छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) विशेषर सिंह पटेल ने अपने ओजस्वी संबोधन में समाज को नई दिशा दी। श्री पटेल ने कहा कि समाज की असली शक्ति “समरसता” में निहित है। मरार पटेल समाज हमेशा से परिश्रमी और शांतिप्रिय रहा है, और यह एकजुटता हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पशुधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मरार समाज का खेती-किसानी से गहरा नाता है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक परिवार गौ-सेवा और गौ-संरक्षण का संकल्प ले, क्योंकि उन्नत पशुधन ही समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है।
मरार पटेल समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए उन्होंने इसे “समय की मांग” बताया। उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में इस तरह के आयोजन न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि समाज के भीतर ही रिश्तों को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपने पारंपरिक संस्कारों और सामाजिक मूल्यों को भी संजोकर रखें। उन्होंने अंत में विश्वास दिलाया कि सरकार और आयोग समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने रायगढ़ और जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति को समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।
इस महोत्सव के जरिए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने भूरी-भूरी प्रशंसा की ।युवक-युवती परिचय सम्मेलन: रिश्तों की नई शुरुआत
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा युवक-युवती परिचय सम्मेलन रहा ।आधुनिकता के दौर में समाज के भीतर ही योग्य जीवनसाथी की तलाश को सुलभ बनाने के लिए सैकड़ों युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। इस मंच ने न केवल समय और संसाधनों की बचत की, बल्कि परिवारों के बीच सीधे संवाद का मार्ग भी प्रशस्त किया।
रायगढ़ , सक्ति,कोरबा सहित अन्य जिले के पदाधिकारियों की विशेष सहभागिता
इस आयोजन की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें रायगढ़ जिले सहित अन्य के हरदिहा मरार पटेल समाज के जिला पदाधिकारी सुरेंद्र पटेल , रामकुमार पटेल , देवचरण पटेल , रामचंद्र पटेल , प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पटेल , मोती पटेल , भूपेन्द्र कुमार पटेल प्रदेश सचिव मरार समाज, रमाशंकर पटेल, रायगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कृपासिंधु पटेल , प्रेमसागर पटेल, रामनारायण पटेल , संतोष पटेल, विनय पटेल, भागचंद पटेल , भगवती पटेल , परमानन्द पटेल , सत्यनारायण पटेल , शिवचंद पटेल , लकी पटेल, सनत पटेल , राजेश्वर पटेल , पवन पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। रायगढ़ एवं अन्य जिलों से आए अतिथियों का स्थानीय समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इन पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि जिलों के बीच इस तरह का आपसी समन्वय समाज को प्रादेशिक स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश की राजनीति और समाज के दिग्गज चेहरे एक साथ नजर आए ।
रामकुमार पटेल (पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड) ने समाज को संबोधित करते हुए कहा, “समाज की असली शक्ति हमारी एकता में है। आज का यह जनसैलाब प्रमाण है कि हम अपनी पहचान और गौरव को लेकर कितने सजग हैं।”
आयोजन की व्यवस्था और आभार
लीलागर परिक्षेत्र के अध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने कड़ी मेहनत कर इस भव्य आयोजन को सुव्यवस्थित बनाया। भीषण गर्मी के बावजूद पेयजल, भोजन और बैठने की उत्तम व्यवस्था ने आगंतुकों का दिल जीत लिया। भैंसो मुलमुला महासभा के अध्यक्ष प्रेमसागर पटेल और प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल ने कार्यक्रम के अंत में सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं-बहनों और युवाओं का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित इस त्रिवेणी संगम लोकार्पण, शाकंभरी महोत्सव एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन को सफल पूर्वक आयोजन कराने में प्रमुख रूप से पटेल समाज के पदाधिकारी एवं अतिथियों देवकरण पटेल प्रदेश संरक्षक, मरार समाज एवं पूर्व पर्यटन सदस्य छ.ग. शासन,
सुशांत सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, अकलतरा,दुर्गा प्रसाद पटेल प्रदेश संयोजक मरार समाज,उर्मिला रविन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य जांजगीर चांपा, संतोष गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत राहौद,प्रेमलाल पटेल प्रदेश संरक्षक मरार समाज, रामचंद्र पटेल प्रदेश संरक्षक मरार समाज ,भूपेन्द्र कुमार पटेल प्रदेश सचिव मरार समाज शोभाराम पटेल अध्यक्ष मरार समाज महासभा सक्ति, प्रमोद पटेल पूर्व अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मरार समाज,मुकेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मरार समाज, विनय पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मरार समाज,मोती पटेल प्रदेश ऑडिटर, मरार समाज, दरस पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष, मरार समाज,भगवती पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष मरार समाज,कुन्देलाल पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष मरार समाज
बसंत पटेल प्रदेश संरक्षक एवं पूर्व कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य छ.ग. शासन,
परमानंद पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष,मरार समाज,
शिव कुमार पटेल प्रदेश सचिव मरार समाज,
जीवन पटेल प्रदेश संगठन सचिव मरार समाज, राजेन्द्र पटेल प्रदेश संरक्षक मरार समाज, व्यास नारायण पटेल प्रदेश कोषाध्यक्ष मरार समाज,गीता पटेल प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष मरार समाज ,शिवकुमारी मधुसुदन रोहिदास सरपंच, ग्राम पंचायत आरसमेटा का सराहनीय सहयोग एवं योगदान रहा है।







