
अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही
मुलमुला पुलिस एवं विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
03 आरोपियों से कुल 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद
आरोपी सुग्रीव, लखन एवं बुघुराम के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
जांजगीर चांपा। 3 फरवरी 23 को थाना मुलमुला क्षेत्र के सबरिया डेरा में अवैध शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर मुलमुला पुलिस एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दबिश दिया गया जहां आरोपी सुग्रीव उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, आरोपी लखन उम्र 25 वर्ष निवासी कोसा सबरिया डेरा के कब्जे से कच्ची महुआ शराब जुमला 25 लीटर बरामद किया गया एवं आरोपी बुघुराम उम्र 20 वर्ष सभी निवासी कोसा सबरिया डेरा के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 80 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपी सुग्रीव, लखन एवं बुघुराम के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुऐ न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में विशेष टीम के साथ थाना प्रभारी मूलमुला संतोष कुमार शर्मा सहायक उपनिरीक्षक कपिल राम साहू प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह राजपूत, विनोद कंवर, जमुना तिवारी आरक्षक राजा रात्रे, राजेंद्र राठौर, अंजनी कश्यप का विशेष योगदान रहा।







