अश्लील विडियो फोटो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्यवाही

 

अश्लील विडियो फोटो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार, थाना चाम्पा पुलिस की कार्यवाही
आरोपी को बिलासपुर से किया गया गिरफतार
आरोपी आशीष देवांगन को दिनांक 07.02.23 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 70/23 धारा 509ख भादवि, 67 आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध

जांजगीर चांपा ।  थाना चांपा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली पीड़िता ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया और बिलासपुर निवासी आशीष देवांगन की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पीड़िता और आरोपी के मध्य किसी बात पर विवाद होने पर पीड़िता द्वारा आरोपी से बात करना बंद कर दी किंतु आरोपी पीड़िता को जबरदस्ती बात करने के लिये बोलता था। पीड़िता द्वारा आरोपी से बात करने से मना करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता की आपत्तिजनक फ़ोटो एवं वीडियो वायरल कर दिया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 70/23 धारा 509ख भादवि, 67 आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी आशीष देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी सूर्या चौक बिलासपुर को दिनांक 07.02.23 को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!