30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद
आरोपी राजेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी कुरदा के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

 

जांजगीर चांपा।  09 फरवरी को ग्राम कुरदा निवासी राजेंद्र कुमार सिन्हा अपने घर में अवैध शराब बिक्री करने की सूचना चाम्पा पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल चाम्पा पुलिस द्वारा आरोपी के घर दबिश दिया गया जहां आरोपी के कब्जे से कुल 30 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद किया गया।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 94/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
आरोपी राजेंद्र कुमार सिन्हा उम्र 35 वर्ष निवासी क़ुरदा द्वारा अवैध शराब बिक्री करना पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 9 फरवरी 2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक ईश्वरी राठौर, माखन साहू एवं डिकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!