
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक इंदु बंजारे का तीसरा दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी
प्रशासन के प्रतिनिधि पहुंचे धरना स्थल नहीं बनी बात अब भी प्रदर्शन जारी

पामगढ़। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पामगढ़ की बसपा विधायक इंदु बंजारे 13 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हैं जो कि आज तीसरा दिन भी जारी रहा उनकी सात प्रमुख मांग है जिसमें डोंगाकोहरौद की जर्जर सड़क रीवापार से रहौद पनगांव सिंदरी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य कराया जाए ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए अनियमित बिजली बिल भेजा जा रहा है उसे बंद किया जाए कोसीर बस्ती अंदर सड़क की मरम्मत किया जाए इन सभी मांगों को लेकर विधायक इंदु बंजारे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज तीसरा दिन भी जारी रहा।
धरना प्रदर्शन के बावजूद नहीं थम रहा भारी वाहनों का आवाजाही एक तरफ प्रदर्शन जारी है उसके बावजूद भी भारी वाहन फर्राटे भर रहे हैं केवल औपचारिकता के लिए भारी वाहन प्रवेश निषेध का लगा है बोर्ड

प्रशासन के प्रतिनिधि आज धरना स्थल पहुंचे और पामगढ़ विधायक को आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने के लिए कहा, आपकी जो भी मांगे हैं हम उसे जल्द से जल्द पूरा करेंगे और आप धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दीजिए लेकिन विधायक इंदु बंजारे ने कहा कि लिखित में जब तक प्रशासन की तरफ से नहीं मिलता है तब तक हम धरना समाप्त नहीं करेंगे पामगढ़ तहसीलदार अश्वनी चंद्रा ने बोला हम आपकी बातों से सहमत हैं और हम आपको आश्वासन देते हैं कि जल्द ही आपकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा । लिखित में आश्वासन न दे पाने पर अधिकारियों को धरना स्थल से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।







