30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध
आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद
आरोपी भूपेंद्र निवासी खैरताल को दिनाँक 25 फरवरी 23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया

 

जांजगीर चांपा।   मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम खैरताल मे भूपेन्द्र मिरी उम्र 32 वर्ष अपने घर के बगल खेत में ३० लीटर कच्ची महुवा शराब बिक्री करने के लिए ग्राहकों का इन्तजार कर रहा है जिस पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुवा शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी भूपेंद्र मिरी उम्र 32 वर्ष निवासी खैरताल को दिनाँक 25 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड ।में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे उनि बी.एन. बनाफर, सउनि बलवन्त धृतलहरे, सुरेन्द्र कश्यप.प्र. आर. तीजराम जांगडे, आर. विनोद रात्रे एवं टुकेश्वर का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!