पामगढ़ जनपद CEO पर लगे राशि दुरुपयोग करने के आरोप जनपद अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने की प्रसन्ना आर से शिकायत

पामगढ़ जनपद CEO पर लगे राशि दुरुपयोग करने के आरोप
जनपद अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने की प्रसन्ना आर से शिकायत

 

पामगढ़। हमेशा विवादो में घिरे रहने वाले ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ के जनपद पंचायत सीईओ नीर निधि नंदेहा एक बार फिर चर्चा में  आ गए इस बार उन पर यह आरोप लगा है कि मनरेगा की आकस्मिक निधि से अपना वाहन भत्ता लिया जा रहा है  जबकि उनके द्वारा जनपद की आकस्मिक निधि का भी उपयोग किया जा रहा है आखिरकार एक ही गाड़ी के लिए दो निधि की राशि का आहरण कैसे किया गया जबकि ये असंवैधानिक आर्थिक अनियमितता है।
जिसकी शिकायत पामगढ़ जनपद अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रसन्ना आर की है अब देखना यह होगा कि प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद उन पर क्या कार्यवाही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!