अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही

आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की लगातार संयुक्त कार्यवाही से शराब माफ़ियाओ मे भय का माहौल
कलेक्टर जिला जांजगीर -चाम्पा  ऋचा प्रकाश चौधरी एवं  विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष संयुक्त दल द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाहीयां निरंतर जारी रहेगी
संयुक्त टीम द्वारा कुल 105 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया
5000 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया

 

जांजगीर चांपा।  अवैध शराब करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 03 मार्च 23 को श्री तोबियस खाखा, अनु.अधि. पुलिस चाम्पा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही की गई। थाना पामगढ़ क्षेत्र सबरिया डेरा कमरीद में अवैध शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिस दिया गया जहां लालजी से 30 लीटर बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

थाना मुलमुला क्षेत्र के रवि एवं लहाराम से 25 लीटर कच्ची शराब एवं 01 मोटर साइकिल, कृष्णा से 30 लीटर एवं सुमित्रा से 20 लीटर कुल 105 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
सबरिया डेरा मुलमुला एवं सबरिया डेरा कमरीद थाना पामगढ़ से कुल 5000 किलोग्राम लहान बरामद कर पंचनामा कार्यवाही कर मौके पर नष्टीकरण किया गया।
विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा कुल 105 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया एवं 5000 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया।

विशेष अभियान में तोबियस खाखा, अनु.अधि. पुलिस चाम्पा निरीक्षक विवेक पांडेय, रंजीत कंवर, सहायक उप निरीक्षक रामखिलावन साहू, कृष्ण पाल कंवर, रामप्रसाद बघेल, आबकारी विभाग के डी. के. प्रजापति, महेश राठौर एवं गठित दल के सभी कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!