साप्ताहिक जनदर्शन का हुआ आयोजन,मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 57 आवेदक पहुंचे जनदर्शन में

साप्ताहिक जनदर्शन का हुआ आयोजन,मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 57 आवेदक पहुंचे जनदर्शन में

जांजगीर-चांपा, 28 अप्रैल 2026 कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी एवं डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज अकलतरा निवासी आकाश शर्मा ने राशन कार्ड संबंधी, नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुनुंद में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मुनुंद में नहरपार में सड़क निर्माण, तहसील बलौदा निवासी खैजा मोहल्ला नवापारा के सुखराम कुर्रे ने विद्युत विभाग द्वारा खंभा लगाये जाने के संबंध में जनदर्शन में आवेदन दिया। इसके अलावा राजस्व निकार्ड दुरुस्त करवाने संबंधी आवेदन सहित अन्य आवेदको द्वारा नामांतरण, राशन कार्ड, सीमाकंन संबंधी कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!