



संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर की अपमानजनक टिप्पणी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
अकलतरा 12 अक्टूबर 2025,
आरोपी द्वारा फेसबुक में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किया गया था
आरोपी के विरुद्ध धारा 299 BNS के तहत की गई कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी देवव्रत उपाध्याय उम्र 42 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
आरोपी देवव्रत उपाध्याय के द्वारा फेसबुक में भारत के महापुरुष संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 519/2025 धारा 299 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI बी पी खांडेकर, आरक्षक भूषण राठौर, जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।