
जांजगीर-चांपा के शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान, क्षेत्र में हर्ष

रायपुर में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक फेडरेशन (पंजी.), नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित समारोह में जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षकों को वर्ष 2026 के विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डुड़गा के प्रधान पाठक श्री हरनारायण कुर्रे को “सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय साहित्य अवार्ड 2026” प्रदान किया गया।
वहीं श्रीमती रजिया अंजुम शेख को “बालिका शिक्षा अवार्ड 2026” तथा श्रीमती ज्योति सराफ को शिक्षा, समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
साथ ही भावना मसीहा एवं चन्द्रिका पटेल को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अवार्ड प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
—







