लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार मुलमुला पुलिस की कार्यवाही

लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार मुलमुला पुलिस की कार्यवाही

 

 

थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा मेन रोड पर हुई थी लूट की वारदात, जिसमें पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

गिरफ्तार आरोपी संदीप बंदे उम्र 34 वर्ष निवासी कोसा पचरीपारा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

दिनांक 09 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 8.30 बजे ग्राम खपरी निवासी वीरू कुर्रे अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ मोटर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कोसा में नवल सिंह के घर के पास मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर गाली- गलौच व मारपीट करते हुए उनसे ₹3500/ नगद एवं दो मोबाइल फोन लूट लिए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 126(2), 309(4), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम कोसा निवासी विकास भंडारी उर्फ चकरी (20 वर्ष) को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

फरार आरोपी संदीप बंदे निवासी कोसा पचरीपारा को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं लूट रकम में से 500/- नगदी बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद कुमार महार, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, अनिल अजगत्ले एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!