
छेडछाड करने के मामले में बलौदा पुलिस की सख्त कार्रवाई
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी जयप्रकाश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
आरोपी जयप्रकाश यादव द्वारा एक युवती को रात्रि में सूनेपन का फायदा उठाकर कर छेडछाड करने लगा, युवती मना की तो उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 74, 296, 351(3) bns कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय प्रकाश यादव को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर , आरक्षक प्रहलाद निर्मलकर, संतोश रात्रे, म.आर.चन्द्रप्रभा षांतेय का सराहनीय योगदान रहा।







