लीलाग़र परिक्षेत्र में होगा भव्य शाकंभरी महोत्सव और युवा-युवती परिचय सम्मेलन: सामुदायिक भवन का होगा लोकार्पण

लीलाग़र परिक्षेत्र में होगा भव्य शाकंभरी महोत्सव और युवा-युवती परिचय सम्मेलन: सामुदायिक भवन का होगा लोकार्पण

आरसमेटा (चूआ डाबरी) में 30 अप्रैल को जुटेगा मरार पटेल समाज का हुजूम; रामकुमार पटेल ने दी जानकारी

 

 

 

​जांजगीर चांपा ।भैंसो मूलमुला महासभा के लीलाग़र परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आरसमेटा (चूआ डाबरि) में आगामी 30 अप्रैल, 2026, दिन गुरुवार को मरार पटेल समाज द्वारा एक विशाल सामाजिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनिर्मित मरार पटेल सामुदायिक भवन का लोकार्पण, भव्य शाकंभरी महोत्सव एवं युवा-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न होगा।

​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:

​सामुदायिक भवन लोकार्पण: समाज की सुविधा हेतु नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन।

​शाकंभरी महोत्सव: माता शाकंभरी की विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम।

​युवा-युवती परिचय सम्मेलन: वैवाहिक योग्य युवक-युवतियों के लिए एक मंच, ताकि समाज के भीतर ही सुयोग्य रिश्तों का चयन सुलभ हो सके।

​समाज को सशक्त बनाने की पहल:

पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTC) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने समाज के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि—विशेष कर क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह जी अकलतरा विधायक श्रीमती शेष राज हरबंस पामगढ़ विधायक दिलीप लहरिया मस्तूरी विधायक प्रेमलाल पटेल कटघोरा गांव सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषकर पटेल जी एवं समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल नवराज के सामान्य अध्यक्ष गढ़

​”यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की पहचान और गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर है। विशेषकर युवा साथियों को आगे लाने और बच्चों को सामाजिक मूल्यों से जोड़ने के लिए इस सम्मेलन की परिकल्पना की गई है।”

​अपील:

लीलाग़र परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी की ओर से सभी स्वजातीय बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। पदाधिकारियों ने निवेदन किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में युवक-युवतियों और परिजनों के साथ पहुंचकर इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाएं।

​विनीत:

अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी

लीलाग़र परिक्षेत्र (मरार पटेल समाज)

सहयोगी: श्री रामकुमार पटेल

(पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड, प्रदेश प्रवक्ता – मरार पटेल समाज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!