औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार जे एस डब्लू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, में  मॉकड्रिल का आयोजन

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार जे एस डब्लू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, में  मॉकड्रिल का आयोजन

 

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार जेएसड ब्लू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, जांजगीर चांपा में दिनांक 01.05.2026 को मॉकड्रिल का आयोजन कारखाना “मेसर्स- जेएसडब्लू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, ग्राम नरियरा, तहसील-अकलतरा, जिला-जांजगीर चांपा (छ०ग०)” में दिनांक 01.05.2026 को श्रमिक दिवस के अवसर पर कर्मकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। उक्त मॉकड्रिल में अश्वनी पटेल, सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, जांजगीर-चांपा,  भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी, थाना अकलतरा, कारखानें की ओर से प्लांट हेड अश्वनी मित्तल, हेड एचआर अभिषेक शर्मा, देवेन्द्र पण्डा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मॉकड्रिल में न्युवोको विस्टास कार्पो. लिमिटेड, सांई लीलागर पावर जनरेशन लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। कारखानें में क्लोरीन लीकेज से बचाव हेतु पुलिस दल, कारखाने के फायर टीम, बचाव टीम, मेडिकल टीम व अन्य द्वारा भागीदारी करते हुये मॉकड्रिल/सुरक्षा अभ्यास किया गया। जिसमें कारखानें से एम्बुलेंस, 02 फायर टेंडर तथा न्यूवोको प्लांट से 01 फायर टेंडर पहुंचे थे। जिसमें क्लोरिन लीकेज को रोकने हेतु बचाव दल द्वारा सुरक्षा उपकरणों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुये लीकेज को कंट्रोल किया गया। जिस दौरान एक प्रभावित श्रमिक को रेस्क्यू करते हुये एम्बुलेंस से ईलाज हेतु कारखानें के व्यवसायजन्य स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर प्राथमिक उपचार व ईलाज कराया जाना अभ्यास में शामिल रहा। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मॉकड्रिल के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुये, कारखाना प्रबंधन को निरंतर मॉकड्रिल आयोजित करने, क्लोरिन लीकेज, फायर एवं अन्य आपात स्थिति निपटने हेतु सभी सुरक्षा उपायों की व्यवस्था एवं निरंतर उनकी जांच करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। श्रमिकों को श्रमिक दिवस पर बधाई एवं शुभकामना के साथ मॉकड्रिल कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!