शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बिर्रा पुलिस को मिली सफलता
आरोपी हेमलाल मनहर निवासी देवरानी को दिनांक 24 जनवरी 23 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में
आरोपी के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 15 20 23 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध

 

जांजगीर चांपा।  पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी हेमलाल मनहर निवासी देवरानी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
जिस पर आरोपी हेमलाल मनहर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 15/22 धारा 376 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी हेमलाल मनहर निवासी देवरानी को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर बिर्रा पुलिस द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया आरोपी हेमलाल मनहर उम्र 52 वर्ष निवासी देवरानी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अवनीश श्रीवास एवं बिर्रा पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!