मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 नग मोटरसाइकिल किया गया बरामद

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े मुलमुला पुलिस के हत्थे
आरोपियों के कब्जे से 2 नग मोटरसाइकिल किया गया बरामद
आरोपियों के विरुद्ध 41( 14 ) जा.फौ. 379 भादवि के तहत की गई कार्यवाही

जांजगीर चांपा।   थाना प्रभारी मुलमुला संतोष कुमार शर्मा को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरसमेटा के पास 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है जिस पर तत्काल मुलमुला पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जहाँ उक्त व्यक्तियों से पूछताछ करने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम लंकेश श्रीवास उम्र 32वर्ष निवासी सोनसरी एवं दूसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम किशन जगत उम्र 35 वर्ष निवासी मुलमुला का रहने वाला बताया गया। आरोपी लंकेश श्रीवास के कब्जे से एक पुरानी काला रंग का होण्डा साइन मोटर सायकल चेचिस नंबर MD2JDJDZZTCK12260 इंजन नंबर JEGBTK51462 कीमती 25,000 रूपये एवं आरोपी किशन जगत उम्र 35 वर्ष निवासी मुलमुला के कब्जे से एक पुरानी काला रंग का पल्सर मोटर सायकल जिसका चेचिस नंबर ME4JC36NHE7069205 इंजन नंबर JC36E73662198 कीमती 25,000 रूपये, जुमला कीमती करीब 50,000 रूपये बरामद कर आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 41( 14 ) जा.फौ. 379 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला संतोष कुमार शर्मा, सउनि के आर. साहू, आरक्षक राजा रात्रे एवं राजेन्द्र राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!