पदमश्री के हाथों छ ग कला शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए- हृदय प्रकाश अनंत

पदमश्री के हाथों छ ग कला शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए- हृदय प्रकाश अनंत

रायपुर  20 मार्च 2023 / प्रदेश स्तरीय रंग महोत्सव व कलाकार सम्मान समारोह,लोक कला यात्रा का आगाज कार्यक्रम ग्राम कौड़िया जिला दुर्ग में ऐतिहासिक आयोजित हुआ, जहां पांच पदमश्री विभूति एक साथ एक मंच पर उपस्थित होकर कलाकारों को सम्मानित किए,।इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्यातिथि पदमश्री दिदी डॉ ममता चंद्राकर, पद्मश्री भारती बंधु,पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय,पद्मश्री अजय मंडावी रहे, संयोजक पदमश्री डॉ आर एस बारले जी, अध्यक्षता व प्रमुख आयोजक सुप्रसिद्ध लोक गायिका दिदी कविता वासनिक जी रहे। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में छः ग प्रदेश के सभी सुप्रसिद्ध लोक कलाकार- सर्व – दुकालू यादव प्रेम चंद्राकर ,डेविड निराला,कंचन जोशी हिमानी वासनिक,द्वारिका बर्मन, राजेन्द्र मिलन रंगीला, दिनेश जांगड़े,कृष्णा रात्रे,रामकुमार साहू अमृता बारले, परमा नंद करियारे,सहित प्रदेश भर के बड़े बड़े नामचीन हस्ती, कलाकार साहित्यकार समाज सेवी,जन प्रतिनिधि,प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। ,कर्मा दल, गेंड़ी नृत्य, फांग मंडली,पंडवानी गायन, पन्थी नृत्य,चिकारा वादक,लीला मंडली,के सैकड़ो कलाकार,को मंच से अनुराग धारा लोक मंच संस्था और अतिथियों के द्वारा शाल श्रीफल शील्ड व प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मान किया गया। प्रदेश स्तरीय लोक कला यात्रा प्रदेश के 22 जिला में होकर विशाल कार्यक्रम के सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!