अश्लील वीडियो फ़ोटो वायरल करने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही

अश्लील वीडियो फ़ोटो वायरल करने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही

आरोपी गजानंद उर्फ लाला साहू उम्र 23 वर्ष निवासी खोखरी थाना शिवरीनारायण को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ में अपराध क्रमांक 103/23 धारा 354 (क), 509 (ख) भादवि पंजीबद्ध

 

जांजगीर चांपा।   पीड़िता द्वारा थाना नवागढ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी गजानंद उर्फ लाला साहू उम्र 23 वर्ष निवासी खोखरी थाना शिवरीनारायण पीडिता का अश्लील वीडियो एवं फोटो धोखे से प्राप्त कर पीड़िता को शादी करने के लिए धमकी देने लगा। पीड़िता द्वारा शादी करने से मना करने पर पीडिता की अश्लील फोटो विडियो को इन्टाग्राम में वायरल कर दिया। जिस पर पीडिता की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/23 धारा 354 (क), 509 (ख) भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण महिला अपराध से सम्बंधित होने एवं गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपी गजानंद उर्फ लाला साहू उम्र 23 वर्ष निवासी खोखरी थाना शिवरीनारायण को दिनांक 29/03/2023 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ स उनि हीरालाल एक्का. म. प्र. आर. स्वाति गिरोलकर, प्र आर राधेश्याम पूर्णा, आर विष्णु कश्यप, दिलीप कश्यप, रामदेव आर शिवभोला कश्यप, श्याम शान्तेय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!