



खरखोद बिहान समूह का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न नारी सृष्टि की रचयिता है: सुखराम मधुकर
पामगढ़। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरखोद में बिहान समूह का वार्षिक अधिवेशन हुआ। बिहान आजीविका संगठन ग्राम खरखोद परीक्षेत्र में विभिन्न समूह का गठन करके एक साथ संगठित होकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपने आजीविका के साधनों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बिहान आजीविका का गठन एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया है जिसमें उनके द्वारा पूरे वर्ष भर उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा नेता सुखराम मधुकर ने उपस्थित संगठन की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा आज महिलाएं पुरुषों से हर कार्य में बराबर है, नारी सृष्टि की रचयिता है, केंद्र सरकार की नए नए योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, महिलाएं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने आजीविका के साधनों को बढ़ाकर विकास की ओर अग्रसर है।महिलाएं समूह बनाकर बैंक से लोन लेकर छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक स्थिति सुदृण होने के साथ आत्मनिर्भर बन रही है। मधुकर ने कहा भारत की राष्ट्रपति एक महिला ही है। इसलिए महिलाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दे। ताकि भविष्य में उच्च स्थान प्राप्तकर अपने परिवार का आर्थिक विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए एक अच्छी पहल कर सकें। इस कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।
