अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा


संवाददाता:- सुबोध थवाईत

अकलतरा विधान सभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक एंव प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने प्रदेशकांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा दीपक बैज अध्यक्ष प्रदेश का कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ को सौप दिया है। कांग्रेस पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने अपने पत्र लिखा है कि विगत चार वर्षों में पार्टी द्वारा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में जो भी जिम्मेदारी मुझे सौपी गई उसको निष्ठापूर्वक निर्वहन किया गया साथ ही वर्ष 2023 के विधान सभा चुनाव में मेरे प्रभार जिला बिलासपुर ग्रामीण के मस्तूरी व कोटा गृह जिला जांजगीर व रायगढ लोकसभा प्रभार क्षेत्र के चार सीटों पर कार्य किया जहां विधान सभा मे नतीजा कांग्रेस के पक्ष में रहा परन्तु प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार से मैं व्यथित हू जिसके कारण मैं प्रदेश का कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूँ।
पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू अकलतरा विधान सभा से कांग्रेस पार्टी का पिछड़ा वर्ग का सबसे बड़ा चेहरा था इसके साथ ही बिलासपुर संभाग में साहू समाज से को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई थी लगातार कांग्रेस पार्टी से बड़े नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देना कांग्रेस पार्टी को आने वाली लोकसभा में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अकलतरा पूर्व विधायक ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!