मुख्यमंत्री ने लालपुर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना 

मुख्यमंत्री ने लालपुर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना

 

रायपुर, 18 दिसंबर 2023/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने मुंगेली जिले के लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर विधायक  पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  साय का लालपुर में आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुंगेली जिले के लालपुर पहुंचने पर हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत किया गया। हेलीपेड पर विधायक पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने  साय का स्वागत किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!