दमन दीव से गोल्ड और उज्जैन से ब्रांज मेडल जीतकर लौटने पर कलेक्टर और एसपी ने मल्लखंब खिलाड़ियों को किया सम्मानित

दमन दीव से गोल्ड और उज्जैन से ब्रांज मेडल जीतकर लौटने पर कलेक्टर और एसपी ने मल्लखंब खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पामगढ़ 15 जनवरी 2024/
जिले के मल्लखंब खिलाड़ियों को आज जांजगीर मुख्यालय में जिले के नवनियुक्त कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विजय अग्रवाल ने बुके प्रदान कर और मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ के मल्लखंब खिलाड़ी दमन दीव में हुए प्रथम बीच मल्लखंब प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों ही वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल लगाया था। यह प्रतियोगिता 4 जनवरी से लेकर 11 जनवरी को दीव बीच में संपन्न हुआ जिसमें जिले के खिलाड़ी डिंपी सिंह , शिक्षा दिनकर और अखिलेश कुमार ने अपनी सहभागिता निभाई थी ।वही उस प्रतियोगिता में जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर के संस्थापक पुष्कर दिनकर निर्णायक के रूप में गए थे। वापस 8 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक राष्ट्रीय शालेय मल्लखंब प्रतियोगिता का आयोजन महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित हुई। जिसमें जांजगीर जिले के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रदेश की टीम ने टोटल 24 की संख्या में खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। जिसमें मुंगेली, जांजगीर, नारायणपुर, बिलासपुर के बच्चे शामिल रहे। सनद रहे 17 वर्ष बालक वर्ग और 19 वर्ष बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का और जिले का नाम रोशन किया है। कल ये बच्चे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रात्रि को अपने गृह जिला वापस लौटे और आज सुबह समय 11:00 बजे जांजगीर मुख्यालय में जिला के खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस जी के नेतृत्व में अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात किया। कोच पुष्कर दिनकर ,सहायक कोच प्रभात कुमार, अकलेश नारंग मिलकर मल्लखंब सेंटर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से नए कलेक्टर को अवगत कराया कि हम खेल के साथ-साथ बच्चों को निशुल्क अंग्रेजी स्पोकन क्लास भी देते है। जिस पर जिला प्रशासन की ओर से और सहयोग के लिए आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए हर संभव मदद करने की बात कही और कोच सहित बच्चों की पीठ थपथपाई।खिलाड़ियों ले उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के महासचिव डाक्टर राजकुमार शर्मा,अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला,कोषाध्यक्ष अनिल सिंह और जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर के संरक्षक उमेश भार्गव,शिव कुमार बंजारे, अध्यक्ष खेमराज जयकर,संतोष लहरे,मनीष सिंगसर्वा,योगेश बनर्जी, सनोद कुर्रे,चंद्रिका प्रसाद बर्मन,गांगेय दिनेश दिनकर अभिभावक भुनेश्वर सिंह सिदार,लक्ष्मण यादव,संजय बरेठ,चंद्रमोहन तिवारी,इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!